पटना से सिलीगुड़ी तक पूर्व इंजीनियर अजीत कुमार दास के छह ठिकानों पर Vigilance का छापा, पत्नी के नाम खरीदे 10 प्लॉट, दो फ्लैट-लाइन होटल भी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व इंजीनियर अजीत कुमार दास के छह ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की है।

पटना से सिलीगुड़ी तक पूर्व इंजीनियर अजीत कुमार दास के छह ठिकानों पर Vigilance का छापा, पत्नी के नाम खरीदे 10 प्लॉट, दो फ्लैट-लाइन होटल भी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना/सासाराम/मुंगेर:बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व इंजीनियर अजीत कुमार दास के छह ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की है।यह छापेमारी पटना, नवगछिया, कटिहार, सासाराम, मुंगेर और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में की गई है।

राजधानी पटना के खाजपुरा स्थित सरयुग वामिका अपार्टमेंट में भी निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है। यहां ब्लॉक-ए के फ्लैट नंबर 101 और ब्लॉक-बी के फ्लैट नंबर 208 में तलाशी ली गई। इस दौरान जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

निगरानी विभाग के अधिकारी के मुताबिक, अजीत कुमार दास ने अपने सरकारी कार्यकाल के दौरान अपनी ज्ञात आय के स्रोत से करीब 80 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसी मामले में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, निगरानी थाना कांड संख्या 137/26 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(b) में मामला दर्ज किया गया है।प्रारंभिक जांच में करीब 1 करोड़ 52 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है।अजीत कुमार दास सासाराम डिवीजन में ग्रामीण कार्य विभाग के क्वालिटी कंट्रोल विभाग में इंजीनियर रह चुके हैं।

फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अलग-अलग टीमें सभी छह ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं। जमीन के दस्तावेजों के मिलने के बाद अब संपत्ति के अन्य स्रोतों की भी जांच की जा रही है।निगरानी विभाग की ओर से छापेमारी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पुलिस उपाधीक्षक (DSP) कुमारी वंदना ने बताया कि इस प्रकरण में वर्ष 2026 में पटना निगरानी थाना में मामला दर्ज किया गया था। विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद टीम मुंगेर पहुंची और अजीत कुमार दास के कार्यकाल में संपादित योजनाओं व विभागीय कार्यों से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच की।

जानकारी के अनुसार, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार दास वर्तमान में सासाराम में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित हैं।

छह ठिकानों पर छापेमारी, जब्त दस्तावेजों से आगे की जांच

डीएसपी कुमारी वंदना के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति के इसी मामले में निगरानी ब्यूरो की टीम पहले ही मुंगेर और भागलपुर सहित कुल छह ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। विभिन्न स्थानों से जुटाए गए साक्ष्यों और जब्त अभिलेखों के आधार पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो आगे की जांच और वित्तीय विश्लेषण में जुटा है।